सोमवार, 19 अप्रैल 2021

एक सुराही प्रेम की…!!




एक सुराही से झरते 
प्रेम को चखना उतना ही 
कठिन है
जितना कि एक चकोर 
का रात भर चांद को 
देखते रहना

प्रेम में पड़ी एक वैश्या
वैराग्य पा सकती है
लेकिन एक आदमी को
प्रेम में केवल जिस्म की 
चाहत होती है
------------
सरिता नैण


शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

एहसास…!




जब-जब कागज़ पर तुम्हें यूं
लिखकर मिटाने की कोशिश की 
तुम और ज्यादा गहरे होते गए
------------

सरिता नैण

मैं तुम्हें लिख रही हूं…!




मैं तुम्हें लिख रही हूं
तुम ज़िंदगी लिखना
मैं महसूस करूंगी तुम्हें
तुम काग़ज़ पर प्रेम लिखना
--------------

सरिता नैण

ए ख़ुदा…!




ए ख़ुदा मेरे हिस्से की रहमतों से 
उसे सलामत रखना
जहां भर से दुआओं की उस पर 
बारिश करना
आंखों से उसकी पानी ना बरसे 
खुशियां इतनी देना
सारी नेकी उस फ़रिश्ते की झोली 
में डालना
मेरी बरकत थामकर उसकी ज़िंदगी 
में ख़ुबसूरत पल लिखना
ए ख़ुदा मेरे ख़ुदा की ज़िंदगी को
मुकम्मल लिखना
-----------------

सरिता नैण


शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

यूं तो कहने को तमाम किस्से हैं…!!



यूं तो कहने को तमाम किस्से हैं
ढेरों जज़्बात दफ़न हैं सिने में
दिल करता है कह दूं तुम्हें सब
पर कहां कुछ कह पाती हूं
जब भी मुलाक़ात होती है तो
बीच हमारे सन्नाटा पसर जाता है 
और बातों में खालीपन भर जाता है
सच कहूं तो दोस्त काग़ज़ पर 
अल्फ़ाज़ों को लिखने में वक़्त 
नहीं लगता है और
उनमें छिपे एहसास बयां करने 
में उम्र गुज़र जाती है
___________

सरिता नैण

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

तेरे प्यार की तुलसी…!





मेरे आंगन में है तेरे प्यार की तुलसी
मुझसे दुआएं मांगे संसार की तुलसी
मां पूजे, मैं पूजूं , पूजे पूरा गांव तुलसी
सदा इबादत में हरी रहे तेरे प्यार की तुलसी
हवा के झोंके में तेरी खुशबू का पैगाम तुलसी
चाय के नशें में शुमार है तेरे प्यार की तुलसी
हर बिमारी को ठीक कर दे तेरे नाम की तुलसी
मेरी कहानी में कभी ना सूखे तेरे प्यार की तुलसी
------------
सरिता नैण



ख्वाहिश है …!





ख्वाहिश है कि कुछ पल
ज़िंदगी के उसूलों से परे 
एक मुलाक़ात करें
उधर बिखरे हालातों पर
बैठकर हम एक-दूजे की
मुकम्मल कोई बात करें
_________

सरिता नैण

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

इक उम्र गुज़ार दी …!




इक उम्र गुज़ार दी इश्क़ 
करने में
इक उम्र गुज़ारनी है इश्क़ 
समझने में
ख़ुदा ने छोटी सी तो उम्र 
बक्सी थी
इक उम्र तबाह कर दी यही 
सब करने में
_______

सरिता नैण

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...