मंगलवार, 27 जुलाई 2021

जब भी उसे लिखा…!!


जब भी उसे लिखने की कोशिश करती हूं
तो आज भी लगता है जैसे सीख रही हूं 
पहली कक्षा में बारहखड़ी लिखना

कोशिश करती हूं जब उसका हाथ पकड़ने की
तो लगता है जैसे सीख रही हूं मैं
काली तख्ती पर सफेद चाॅक पकड़ना

मेरा उसे छोड़ना उतना ही आसान रहा
जिस तरह से छोड़ देती है
एक गांव की लड़की किताबें पढ़ना
____________

© सरिता नैण

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

आजकल मोहब्बत का सिलसिला चल रहा है…!!

आजकल मोहब्बत का 
सिलसिला चल रहा है
ए ख़ुदा तू ही बता ये क्या 
चल रहा है

एक तो यहां बारिश का 
मौसम चल रहा है
और पता नहीं उसके दिल में 
क्या चल रहा है

जो जानते नहीं हैं दस्तुर 
दोस्ती-ए-सफ़र का
उन्हीं की ज़ुबां पर दोस्ती का 
मशवरा चल रहा है
____________
© सरिता नैण


गुरुवार, 15 जुलाई 2021

पायल बनकर मेरे पांव से लिपटना…!!



पायल बनकर मेरे पांव से लिपटना
चूड़ियां बनकर मेरे हाथों में खनकना 

सुर्ख़ होठों पर तेरे इश्क़ की लाली होगी
तुम बिंदी बन कर मेरे माथे में चमकना

मेरे जुड़े में जिम्मेदारियां सिमटी रहेंगी
बालों को खोलूं तो ख़ुशबू बनकर बिखरना

मेरे ख्यालों में तेरे ख्यालों की मौजूदगी रहेगी
फ़िर काग़ज़ पर मेरी कविता बनकर उतरना
-----------

© सरिता नैण





शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

वो तो ख़ुदा है मेरा…!!



कोई मुझसे मेरी तरह बात करता है
वो रहनुमा सिर्फ़ मेरी बात करता है

सवालों के उफ़ान में खुद को उबलने देता है 
मेरे ज़वाब के ठहराव में वो पूरी रात करता है

बड़ी तसल्ली से झांकता है मेरी जिंदगी के आईने में
ठंडी पड़ी सांसों में वो सिसकियां मेरे साथ भरता है

दिल के एहसास को शब्दों में बांधकर कैसे मैं बात करूं
वो तो ख़ुदा है मेरा मुझसे एक दोस्त की तरह बात करता है
-------------
© सरिता नैण


सुनो उस्ताद हम तुमसे प्यार करते हैं…!!



आज हम इश्क़-ए-इज़हार 
करते हैं
सुनो उस्ताद हम तुमसे प्यार 
करते हैं

न जाने क्यों झुक जाती है 
पलकें तुम्हारी
जब शर्मा कर हम तुम्हारा 
दीदार करते हैं

आंखों का काजल तेरे होठों पर 
उतारकर
आज हम तुमसे मुहब्बत का 
इकरार करते हैं
------------
© सरिता नैण






जुल्फ़ों की छांव में …!!






मेरी जुल्फ़ों की छांव में एक 
दोपहर होनी चाहिए
इस बार इक मुलाक़ात मेरे 
शहर होनी चाहिए

तुम वादा करते हो जन्मों तक 
साथ रहने का
मैं कहती हूं बस इस उम्र में तुम 
मेरी रहगुज़र होनी चाहिए 

मिलों तक का सफ़र तय कर लूंगी 
एक तेरे साथ
मेरी झुलसती ज़िंदगी में बस इक 
डगर होनी चाहिए

इस बार फ़ुर्सत में लौटना सुकूं के 
लम्हे समेटकर
कभी तेरी शामों में मेरी एक सहर 
भी होनी चाहिए
----------------
© सरिता नैण


इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...