बुधवार, 14 सितंबर 2022

घूंघट…

एक औरत के घूंघट से 
पुरुष की मर्यादा तय की जाती है 
या फिर औरत के पैरों का ज़मीं पर क्षेत्रफल मापा जाता है 

एक बेटी का 
बहू बनना उतना ही मुश्किल होता है जितना कि 
एक प्रेम में पड़ी स्त्री का सामाजिकरण होना

उस पर्दे से मृगतृष्णा में भटकती निगाहें 
बहुत कुछ कहना चाहती हैं लेकिन रुक जाती है 
कागज पर कुछ पंक्तियां लिखकर 

समझ नहीं आता 
पर्दा करना परम्परा है, आदर है, मजबूरी है 
या फिर जबरदस्ती…!! 
-------------
सरिता नैण

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...