गुरुवार, 27 जनवरी 2022

मैंने तुमपे कविताएं लिखीं

तुमने 
मुझे कुछ नहीं दिया 
सिवाय कविताओं के

ये जो कविताएं हैं
तेरे सिवा कोई नहीं दे सकता

मैंने 
तुमपे कविताएं लिखीं

जो मेरे 
सिवा कोई नहीं लिख सकता
------------
© सरिता नैण

सुकून

जिंदगी से 
शिकायतें बहुत हैं ख़ुदा

सुकून तो 
बस तुझे लिखते रहने में है
---------
© सरिता नैण

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

सिगरेट…!!

तुम्हारे 
साथ पिया हुआ
सिगरेट का एक घूंट धुंआ

जैसे 
पहली दफा मोक्ष 
को छुना महसूस हुआ हो
---------
©शायरा

चुस्की…

सुबह की 
शुरुआत में पहली
चाय की चुस्की हो तुम

दिन भर की 
थकान के बाद मुझे फ़िर 
चाय की की ज़रूरत है
-----------
©शायरा 

शनिवार, 15 जनवरी 2022

यह भी कोई बात है क्या…!!

तेरे पास लौटने की कोई 
राह है क्या
तुमसे दूर जाने की भी भला कोई 
वजह है क्या

मैं कहती थी तुम खुदा हो मेरे
अब तुम्हें दोस्त कहने का भी हक नहीं मेरा 
यह भी कोई बात है क्या

सच कहूं तो बहुत याद आती है तेरी
किसी ख़्वाब में तुम ना हो ऐसी भी कोई 
रात है क्या

इन फसलों को लांघ कर लौट आओ ना फिर से 
मेरी कविताओं में नीरसता भर गई है
कोई जान डाल दे मेरे अल्फाजों में
तुम्हारे सिवा दुनिया में ऐसी कोई इबादत है क्या
------------
© सरिता नैण

शनिवार, 1 जनवरी 2022

मेरी कविताएं

सब कुछ अल्फाजों से ही 
बयां किया जाए ज़रूरी तो नहीं,
मेरी कविताएं तुम्हारे अधरों की 
छुअन से ही मुकम्मल हो जाती हैं…!!
-----------
© सरिता नैण

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...