हल्की-हल्की बरसात होगी
तेरे दरमियान कुछ हसीन बात होगी
ख़ुदा की सारी कायनात भी साथ होगी
जब तुमसे पहली मुलाक़ात होगी
सुनो उस्ताद!
ख़ूब बातें कर लेना तुम मेरा हाथ थामकर
और चूम लेना मेरी पलकों को जब
वो जज़्बाती होकर नासाज़ होंगी
अहसास भरी कितनी ख़ूबसूरत वो रात होगी
जब तुमसे पहली मुलाक़ात होगी
मेरे इश्क़ की इनायत तुम ओढ़ लेना
एक किस्सा मुहब्बत का फ़िर से
ज़मीं पर उतरेगा
मेरी जुल्फ़ें तेरे चेहरे से लिपटकर इश्क़
का एतबार करेंगी
फ़िर एक नई सुबह की शुरुआत होगी
जब तुमसे पहली मुलाक़ात होगी
तेरे शहर में मेरी आबो-हवा का असर
कुछ यूं होगा कि मुस्कुराओगे तुम और
चर्चा मेरे गांव होगी
गर्द-ए-रहगुज़र ने ख़बर करी है कि मेरी
गलियों से तेरा आज गुजरना होगा
मेरी धड़कनें तेज हो गई है यह सोच कर
अब कौनसी दिल की करामात होगी
जब तुमसे पहली मुलाक़ात होगी
हम एक-दूजे को बांहों में भर कर अपने
प्यार का इज़हार करेंगे
एक बार फ़िर यूं ही मिलने का इंतजार करेंगे
विदा लेने में थोड़ी तो हालत-ए-ज़ार करेंगे
ये अल्फ़ाज़ों का शहर है उस्ताद
अब ग़ज़ल में सुबह और नज़्म में हर रात होगी
जब तुमसे पहली मुलाक़ात होगी
एक पल में कई सदियों को गुज़रना होगा
कुछ लम्हों बाद हमें बिछुड़ना होगा
एक दिन वक़्त से ज़िंदगी मुकर जायेगी
तेरे हाथों से मेरी अंगुलियां फिसल जायेगी
आखिरी तुमसे न जाने कौन-सी बात होगी
जब तुमसे पहली मुलाक़ात होगी
_________
© सरिता नैण