शनिवार, 18 जून 2022

😊💛 काश!

 😊💛 काश! सब कुछ कहानी सा होता*


काश! 
हमारा भी रिश्ता आसमां से बरसता पानी सा होता

सड़कों पर ठहरे पानी में छप-छप करता
हमारा इश्क़ कविताओं की जुबानी सा होता

फ़िर आसान होता ये कहना कि 
आज बारिश का मौसम है
चलो चाय की थड़ी पर मिलते हैं

काश! 
ये सब कुछ हमारी कहानी सा होता

तुम्हारे अल्फाजों का एक नमूना 
जमीं पर सांस ले रहा होता

टुकड़ों-टुकड़ों में ही सही 
कुछ तो दरमियां एहसासों का पूल बना होता

कोई तो हवा का जरिया उस मौसम को जिंदा रखता 
खैर कहानी का क्या है 
पुरी ना हो पर कम से कम आभास ही पूरा हो होता 

काश! 
ये सब कुछ तुम्हारी कहानी सा होता ! 
-----------------
© सरिता नैण

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...