गरीबी के पेड़ों की छांव में, एक नयी कहानी कहती है।
छोटे कमरे, थल्ले मकानों में, आशा का चिराग जलता है,
महीने भर की रोटी, अनमोल भोजन लगता है।
मजदूरी का श्रम, सड़कों पर, उठाते हैं गरीब यहाँ,
पैरों में चक्कर, थकान के बिस्तर बिछाते हैं यहां
उदास मटका, उजाड़ बस्ती, असहाय बच्चों की गुहार है,
गरीबी के परदे के पीछे, अनपढ़ सपनों की पुकार है।
देहाती खेतों में, सूखा लहू जमा रहता है,
मेहनत के पथ पर, आशा का दीपक जगा रहता है।
---------------
सरिता नैण