मंगलवार, 9 जुलाई 2024

🍁🍁

किसी दिन जब मुझे कुछ हो जाएगा 
मेरा वजूद इस दुनिया से खो जाएगा 
उस दिन तुम पढ़ना इन लफ्ज़ों को 
तुम्हें मुझसे इश्क़ फ़िर से हो जाएगा
________
सरिता नैण 

शनिवार, 6 जुलाई 2024

शहर…!


जिस शहर में मेरा ख़ुदा नहीं
बारिश की उन फुहारों में कोई मज़ा नहीं 

मैं पिघल जाऊंगी बरसात में इन बूंदों की तरह 
तुम क्यों नहीं चले आते मिलने कूॅंजो की तरह 

मैं तृप्त होना चाहती हूं तुम्हारी एक झलक पाने से 
बारिश झूम कर बरसेगी यहां तेरे आ जाने से 

मेरी खुश्क आंखें अपना समंदर भर लेंगी 
ये सखी तुमसे मिलकर आलिंगन कर लेगी

जो तुमसे चाहे ज़माना ना मुझे वो चाहिए
मुझे तो बस चाय की थड़ी पर तुमसा दोस्त चाहिए
______
सरिता नैण 

सोमवार, 1 जुलाई 2024

🌺🌺🌺

मुझ अधूरी 
स्त्री में तुम पूरा पुरुषत्व हो
और 
तुम्हारा पौरुषेय मेरे बिना अधूरा है…!

_______
सरिता नैण 

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...