शनिवार, 6 जुलाई 2024

शहर…!


जिस शहर में मेरा ख़ुदा नहीं
बारिश की उन फुहारों में कोई मज़ा नहीं 

मैं पिघल जाऊंगी बरसात में इन बूंदों की तरह 
तुम क्यों नहीं चले आते मिलने कूॅंजो की तरह 

मैं तृप्त होना चाहती हूं तुम्हारी एक झलक पाने से 
बारिश झूम कर बरसेगी यहां तेरे आ जाने से 

मेरी खुश्क आंखें अपना समंदर भर लेंगी 
ये सखी तुमसे मिलकर आलिंगन कर लेगी

जो तुमसे चाहे ज़माना ना मुझे वो चाहिए
मुझे तो बस चाय की थड़ी पर तुमसा दोस्त चाहिए
______
सरिता नैण 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...