ज़मीं पर बिखरते खालीपन में
खुद ही सन्नाटा बनकर ख़ुद
में सिमट जाते हो
सुनो ना यार…!!
तुम बहुत नाजुक दिखते हो
किस किरदार में रहते हो मुश्किल
है समझना
इतने गहरे हो की पैमाना
नज़र नहीं आता
टुकड़ों में बांटकर भी खुद
को पूरा जीते हो
लोगों को जीना इस क़दर क्यों
नहीं आता
लोग धरती की प्यास तो खूब
समझते हैं लेकिन
तुम बरसते बादलों में खाली होते
आसमां का दर्द लिखते हो
कैसे ख़ुद को इतना झंकझोर कर
आसान है मुस्कुराना
कैसे लिखते हो तुम इतना गहरा
कभी कविता में भी लिखनाा
________
© सरिता नैण