सो सवाल उठते हैं ज़हन में
मन उफनने लगता है
भीड़ में अकेला पाकर ख़ुद को
डगमगाने लगते हैं क़दम
कौनसी मंजिल की ओर भागना है
समझ नहीं आता
दिन भर की भाग-दौड़ में भी एक
पल का सुकून नहीं मिलता
अब किसी से कुछ कहने का भी
दिल नहीं करता
इतनी सब उलझन के बाद भी एक
सवाल ठहर जाता है
कि जिंदगी में कौनसी ख्वाहिश
आखिरी तलाश होगी
जिंदगी की अधेड़बुन में मन गहरा
डूबा होता है कि फ़िर से जिम्मेदारियों
को संभालना होता है
बस रफ्ता-रफ्ता यूं ही जिंदगी गुजरती
जा रही है
________
© सरिता नैण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें