तेरी सदाकत किस लहजे
में बयां करूं
तू कई चादर एक साथ ओढ़े
फिरता है
ना कदम रुकते हैं ना ख्वाहिशें
ठहरतीं हैं तेरी
किसी मुस्कान की तलाश में तू
चलता फिरता है
मेरा दिल कहता है कि
दिलों से मोहब्बत करना काम है तेरा
तू फरिश्ता ख़ुदा का उलझी सी
मासूमीयत ओढ़े फिरता है
________
© सरिता नैण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें