बुधवार, 31 मार्च 2021

मेरे शहर से तुम ख़ामोश गुज़र जाना…!




मेरे शहर से तुम ख़ामोश 
गुज़र जाना
कभी मिलूं तो पहचानने से 
मुकर जाना
अब यूं दिल में ठहरने की बात 
गवारा नहीं
हल्के आंसू बन मेरी आंखों से 
उतर जाना
_________

  सरिता नैण

सोमवार, 29 मार्च 2021

किसी दिन……




किसी दिन मैं तुम्हारी कविता 
में एक ख़्याल बनकर उतरूंगी

कागज़ की ज़मीं पर बैठी ख़ामोश 
नज़्म में सदा के लिए मैं तुम्हारी 
हो जाऊंगी
__________

सरिता नैण

रविवार, 28 मार्च 2021

ख़याल-ओ-ख़्वाब …!!




एक दिन तेरे ख़याल-ओ-ख़्वाब 
से मैं चली जाऊंगी
फ़िर देर-सवेर किसी जहाँ में 
तलाश करोगे मुझे
मुझसे मिलना तेरा कभी मुमकिन 
नहीं होगा
_______

सरिता नैण

शनिवार, 27 मार्च 2021

चलो एक कविता बनाते हैं…!




एक धागा लेते हैं और कुछ शब्दों 
के मोती पिरोकर, चलो एक 
कविता बनाते हैं

कुछ इबादत के रंगों से गाढ़ा कर 
क़िरदार को लिखकर, चलो एक 
कविता बनाते हैं

वक़्त की तर्ज़ पर कुछ घड़ियां
इंतज़ार कर रही हैं सफ़र में
हमराही का

चश्म की बूंदों से बयां होती इस
फ़साना-ए-ग़म के लिए, चलो एक 
कविता बनाते हैं
________

सरिता नैण

चुप्पी





मेरी चुप्पी तेरे दिल में उठे सारे 
सवालों का जवाब है,,
और तुम चाहते हो बोलकर भी 
कुछ बयां किया जाए!!
______
सरिता नैण


मंगलवार, 23 मार्च 2021

ज़िंदगी के धुंधलके…!




जिंदगी के धुंधलकों में 
तुम रोशनी यूं बिखेरने लगे
दिल के आईने पर छाई धूल 
को मैं साफ़ करने लगी
कभी कविता में तुझे मौजूद रखा
कभी ज़हन में समाये रहे तुम
सफ़र में साथ मांगा था इससे ज्यादा 
ना कोई उम्मीद तुमसे रखी
हवा बनकर रोज़ तेरे क़दमों पर 
दुआओं की फुहार मलती हूं
तेरी इबादत में नेमतों भरे अल्फ़ाज़
से मैं रोज़ कोई ग़ज़ल लिखती हूं
_______

सरिता नैण

सोमवार, 22 मार्च 2021

तेरे शहर से गुज़रती हवा !



नावाकिफ़ दुआ-सलाम हमसे 
मुलाक़ातें बढ़ा रही हैं
तेरे शहर से गुज़रती हवा हमसे 
बातें बढ़ा रही हैं

ये रिश्ता भी कैसा है इश्क़ का, उम्मीद 
है और शिकायतें नहीं
अंधेरे में गूँजतें हैं सन्नाटे और ये बारिश है
जो हमारी सांसें बढ़ा रही है

ज़ुबां से ख़ामोश और नज़रों के छींटे 
कहानी बयां करते हैं
हुई तसल्ली जो उधड़ी सी तस्कीन तुम्हारी
खिड़की पर बैठी मेरी रातें बढ़ा रही है
_________

सरिता नैण

रविवार, 21 मार्च 2021

वक़्त के दरमियान कुछ बातें बुढ़ी हो गई !



वक़्त के दरमियान कुछ बातें बुढ़ी हो गई 
पर दिल को महसूस आज भी होती हैं

सभी यादें जर्जर हो चुकी हैं, उसे याद
करने की एक वज़ह आज भी होती है

चमड़ी पर आई झुर्रियों पर बुजुर्ग लम्हों की
दास्तां गाढ़ी स्याही से लिखी गई है

मेरी करवटों में ठहरे हुए ख़्वाबों की सिलवटों
में उसके मिलने की जगह आज भी होती है
________

सरिता नैण

गुरुवार, 18 मार्च 2021

कह क्यों नहीं देते कि हमसे प्यार करते हो...!




दिल की बात बयां करने से 
डरते हो
कह क्यों नहीं देते कि हमसे 
प्यार करते हो

हम महसूस करते हैं आपके 
इश्किया जज़्बात
हिचकी आने पर हम सोचते हैं 
आप हमें याद करते हो

दोस्ती से ज्यादा इश्क़ से कम 
बेनाम हमारा रिश्ता है
हमने सुना है कि हमें पढ़कर आप 
कुछ लिखा करते हो

न खोने का डर है ना चाहत है 
कुछ पाने की 
फिर भी चुप हो किस बात का दिल में 
मलाल रखते हो

साथ गुनगुनाने का दिल करता है फ़िर
तस्वीर कोई बनाते हो
कह क्यों नहीं देते कि हमसे 
प्यार करते हो
_______

सरिता नैण

सोमवार, 15 मार्च 2021

आंसू धुआं पहनकर सांसों के उफ़ान को देखते रहे...!




आंसू धुआं पहनकर सांसों के 
उफ़ान को देखते रहे
यहां दिलनशीं मेरे दिल में उठे 
तुफ़ान को देखते रहे
खुशियों की उचकन में बेसहारा 
ग़म का दरीचा बिखर गया
हम आंखों की पनाह में ज़िंदगी
के नुक़सान को देखते रहे
सुखी-फिकी तन्हाइयों की दीवार पर
कई चटकिले रंग छिड़के
चोट खाकर जब बूंदें बरसने लगी तो 
लोग मेरे कच्चे मकान को देखते रहे
_______

सरिता नैण

शनिवार, 13 मार्च 2021

ग़लत है...!



मेरा कुछ कहना ग़लत है
चुप रहना भी ग़लत है
दोस्ती ख्यालों में मुक्कमल है
महसूस करना ग़लत है
इश्क़ लिखने में ठीक लगता है
उसे बयां करना ग़लत है
एहसास को दफ़न करना ठीक है
बेपरवाह जिना ग़लत है
तकलीफ़ में मुस्कुराना सही है
खुलकर रोना ग़लत है
ये कहना ग़लत है वो पूछना ग़लत है
ग़लत को सही करना ग़लत है
क्या मेरा ऐसा लिखना भी ग़लत है
________

सरिता नैण

बुधवार, 10 मार्च 2021

यादों के तकिए से सर उठाते कुछ जज़्बात...!




तेरी मोहब्बत की चादर हटाती हूं तो
यादों के तकिए से कुछ जज़्बात
सर उठाने लगते हैं
और चाहत की वादियों में फ़िर कोई 
दास्तां कहने लगते हैं
वक़्त की डाली पर बीते लम्हों
की कलियां मुरझाने लगती हैं
सुखी पड़ी आंखों में अधूरी तेरी-मेरी 
दास्तां की हसरतों में रोज एक नई 
कविता गढ़ी जाती है
एहसास होता है तेरे चले जाने के
बाद अधूरेपन का
फ़िर महसूस करने लगती हूं ख़्यालों 
में तेरी मौजूदगी
और कहने लगती हूं खुद से
इस उम्मीद में कि सफ़र के किसी 
मोड़ में तो हम मिलेंगे 
________

सरिता नैण

सोमवार, 8 मार्च 2021

इबादत कर लेंगे

तमाम इश्किया जज़्बातों को 
समेटकर हम इबादत कर लेंगे
हवा में बहती तेरी सांसों में
घुलकर हम इबादत कर लेंगे
कतरा-कतरा टूटकर हम
तूझे मुकम्मल कर
ख़ुमार सा बिखरकर तेरे लबों को 
चूम कर हम इबादत कर लेंगे
________
सरिता नैण

हम इश्क़-ए-इज़हार करें तो क्या कहोगे

हम इश्क़-ए-इज़हार करें 
तो क्या कहोगे
हम बात आपकी बार-बार करें
तो क्या कहोगे
आपकी अदाएं मासूम है 
लिखने पर मजबूर करती है
कुछ लिखकर हम इकरार करें
तो क्या कहोगे
खोई मोहब्बत में हम आपको 
तलाशते हैं
हम इश्क़ एक ओर बार करें
तो क्या कहोगे
_______

सरिता नैण

रविवार, 7 मार्च 2021

औरत एक तलाश है

एक औरत अपने आप में  ज़िंदगी के अधूरेपन में मुकम्मल है, एक अनछुआ एहसास है जो आपकी जज़्बाती  दुनिया को बखूबी महसूस करती है !



औरत एक तलाश है 
तलाश है उसे अपनी ज़िंदगी की 
सुबह में ख़ुबसूरत रात की
कड़ी धूप से छुपती-छुपाती
मुकम्मल बरसात की

औरत एक जज़्बात है
बिना शिकायतों के कई सारे 
क़िरदार निभा लेगी 
अपने अधूरे अरमान हर रिश्ते से 
छुपा लेगी

औरत एक एहसास है
उम्मीदों की पतझड़ को भी 
इबादत में समेट लेगी
जहां की सारी तकलीफ़ों को
दिल में सहेज लेगी

औरत एक अधूरापन है
आंखों में दबे ख़्वाबों की मिट्टी से
बहारों के मौसम गुज़र जाते हैं
हयात की वीरान गलियों से बीच सफ़र
में छोड़कर हमसफ़र गुज़र जाते हैं
__________

सरिता नैण

गुरुवार, 4 मार्च 2021

सपने चुनरी ओढ़ कर चौखट पर खड़े हो गए !

सपने चुनरी ओढ़ कर चौखट 
पर खड़े हो गए
हालातों से विदा लेनी है बीच में 
जज्बात खड़े हो गए

तारे चांद से रोशनी उधार मांग कर
काम चला रहे हैं
महफ़िल की बदनामी में मेरे साथ 
कई नाम खड़े हो गए

हाथों में छाले पड़ गए उनकी नेमतें 
करते-करते
सजदे में एक मुलाक़ात मांगी तो साथ 
उनके कई काम खड़े हो गए

ज़िंदगी में उम्मीदों के दिये भभक 
कर जलते रहे
जब उजाले पलने लगे तो कायनात में 
कई तूफ़ान खड़े हो गए
_________
सरिता नैण

बुधवार, 3 मार्च 2021

रिश्तों का थान

दौलत कमाने का कभी 
दिल नहीं किया
रिश्ते कमाने में ही उम्र 
गुज़र गई
जब ज़िदगी की जेब टटोली 
तो ख़ाक मिली
हम घड़ी की सूइयों को वक़्त
पहनाने में लगे रहे
और रिश्तों का थान घिसता
चला गया
दामन के छाले छुपाते रहे
इश्क़ की चोली बेहिसाब
फटती गई
_______

सरिता नैण

मंगलवार, 2 मार्च 2021

मेरे पहलू में छुपा कोई दाग़ बन जाना...!

मेरे पहलू में छुपा कोई दाग़ 
बन जाना
कहानी का क़िरदार मुकम्मल 
हो ना हो
तुम ज़िंदगी का रूहानी अंदाज 
बन जाना
मेरी कलाम में अक़्सर ज़िक्र 
रहेगा तुम्हारा
कविता में उकेर दूं तुम्हें ऐसा कोई 
नाम बन जाना
मैं जानकर कुछ लम्हों को अधूरा
छोड़ दूंगी
मेरी अनकही दास्तां का तुम अंजाम 
बन जाना
_________

सरिता नैण

सोमवार, 1 मार्च 2021

फ़िर मिलेंगे


थामे रखना यह सफ़र 
अ मुसाफ़िर
किसी मुक़ामात में हम 
फ़िर मिलेंगे
एक रोज़ तुम हवा बनना 
तेरी ख़ुशबू में हम 
फ़िर मिलेंगे
एक पयाम हम रखेंगे 
संभालकर
ख़ुदी के आरिफ़ों से हम 
फ़िर मिलेंगे
________

सरिता नैण

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...