रविवार, 7 मार्च 2021

औरत एक तलाश है

एक औरत अपने आप में  ज़िंदगी के अधूरेपन में मुकम्मल है, एक अनछुआ एहसास है जो आपकी जज़्बाती  दुनिया को बखूबी महसूस करती है !



औरत एक तलाश है 
तलाश है उसे अपनी ज़िंदगी की 
सुबह में ख़ुबसूरत रात की
कड़ी धूप से छुपती-छुपाती
मुकम्मल बरसात की

औरत एक जज़्बात है
बिना शिकायतों के कई सारे 
क़िरदार निभा लेगी 
अपने अधूरे अरमान हर रिश्ते से 
छुपा लेगी

औरत एक एहसास है
उम्मीदों की पतझड़ को भी 
इबादत में समेट लेगी
जहां की सारी तकलीफ़ों को
दिल में सहेज लेगी

औरत एक अधूरापन है
आंखों में दबे ख़्वाबों की मिट्टी से
बहारों के मौसम गुज़र जाते हैं
हयात की वीरान गलियों से बीच सफ़र
में छोड़कर हमसफ़र गुज़र जाते हैं
__________

सरिता नैण

9 टिप्‍पणियां:

  1. महिला दिवस पर एक आम महिला के मजबूत अहसास को अल्फाज़ दिए है ! निरंतर आगे बढ़ते रहे 🎊🎊 #happywomenday

    जवाब देंहटाएं
  2. 👧👩👩‍⚕️👩‍🎓👩‍🏫👩‍⚖️👩‍🌾👩‍🍳👩‍🔧👩‍🏭👩‍🔬👩‍✈️👩‍🚀👩‍🚒

    अनेक रूपों में एकरूपता 🙇🙇🙇

    जवाब देंहटाएं

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...