एक औरत अपने आप में ज़िंदगी के अधूरेपन में मुकम्मल है, एक अनछुआ एहसास है जो आपकी जज़्बाती दुनिया को बखूबी महसूस करती है !
तलाश है उसे अपनी ज़िंदगी की
सुबह में ख़ुबसूरत रात की
कड़ी धूप से छुपती-छुपाती
मुकम्मल बरसात की
औरत एक जज़्बात है
बिना शिकायतों के कई सारे
क़िरदार निभा लेगी
अपने अधूरे अरमान हर रिश्ते से
छुपा लेगी
औरत एक एहसास है
उम्मीदों की पतझड़ को भी
इबादत में समेट लेगी
जहां की सारी तकलीफ़ों को
दिल में सहेज लेगी
औरत एक अधूरापन है
आंखों में दबे ख़्वाबों की मिट्टी से
बहारों के मौसम गुज़र जाते हैं
हयात की वीरान गलियों से बीच सफ़र
में छोड़कर हमसफ़र गुज़र जाते हैं
__________
सरिता नैण
महिला दिवस पर एक आम महिला के मजबूत अहसास को अल्फाज़ दिए है ! निरंतर आगे बढ़ते रहे 🎊🎊 #happywomenday
जवाब देंहटाएंकोशिश !
हटाएंशुक्रिया सर।
Bahut khoob
जवाब देंहटाएंखूबसूरत 👌
जवाब देंहटाएंTnku 🤗🤗🤗
हटाएं👧👩👩⚕️👩🎓👩🏫👩⚖️👩🌾👩🍳👩🔧👩🏭👩🔬👩✈️👩🚀👩🚒
जवाब देंहटाएंअनेक रूपों में एकरूपता 🙇🙇🙇
मुक्कमल जवाब 🤗🤗🤗
हटाएं❤️❤️
Bhut sandar
जवाब देंहटाएं🤗🤗🤗🤗
जवाब देंहटाएं