तुम बैठना किसी शाम छत पर
मेरी खिड़की के सामने
मैं हवा का झोंका सा तुझे छू कर
गुज़र जाऊंगी
मुसाफ़िराना अंदाज में तुम बूंद-बूंद
ठहरना मुझमें
मैं दरिया बन तुझमें क़तरा-क़तरा
बिखर जाऊंगी
किसी रोज़ याद आए मेरी तो उन
किताबों के पन्नों में तलाशना मुझे
जिन लफ़्ज़ों में तेरा नाम लिख
कर जाऊंगी
फ़िर उठ कर बाहें फैलाना और
क्षितिज को समेट लेना ख़ुद में
मैं काली रातों में उल्का सी टूट कर
ज़मीं पर गिर जाऊंगी
___________
© सरिता नैण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें