रविवार, 23 मई 2021

कुछ चीज़ें अच्छी रही …!!

कुछ चीज़ें अच्छी रही 
कुछ बुरी रही
तेरे साथ हर चीज़ ही 
अधूरी रही

हर लम्हा कतरा-कतरा 
बसाया था मैंने ख़ुद को
फ़िर बिखर कर दरिया होने 
की कहानी ज़रूरी रही

ना चाहते हम कभी तुमको 
ख़ुद से ज्यादा
ख़ैर तुझे चाहने में मेरे ख़ुदा 
की भी मंजूरी रही

अब किस बात का मलाल है 
तुझे मुझसे दूर होकर
क्यूं दुनिया से कहते हो मेरे इश्क़ 
की कहानी अधूरी रही
------------

सरिता नैण




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...