संस्कारों के धागे से
सिल जाते हैं अंगड़ाई लेते
सपने
जब इज्ज़त की सुई से
सपनों की तुरपाई करते हैं
अपने
ज़ुबान भी ख़ामोश हो
जाती है
शरीर पर आए टांकों के
निशान की तरह
और सूखी आंखे भी ज़मीं
पर आई पपड़ी की तरह
सिकुड़ती रह
जाती है
फ़िर बस यूं ही ज़िंदगी के
दिन गुज़र जाते हैं
और रह जाता है मलाल
सब सहकर चुप रह
जाने का
---------------
सरिता नैण
तुम चाहो तो रफू कर लो
जवाब देंहटाएंरंग बिरंगे धागों से
चंद बुरी यादों को
तुम चाहो तो खुला छोड़कर
भी जिंदगी का लिबास ओढ़ सकते हो
काबिल-ए-तारीफ़ मियां 🤗
हटाएंनिशान तो फ़िर भी ठहरे रहेंगे...!
हटाएंआपका जवाब खूबसूरत है।
शुक्रिया ❣️✨❣️
बेहद शानदार, कलात्मक बिम्ब निर्माण👌
जवाब देंहटाएंYour words means a lot to me.....
हटाएं❤️❤️
सही कहा है ...
जवाब देंहटाएंकवि लोग अहसास लिखते है ,
कमबख्त दुनियां अल्फाज़ पढ़ते है !!
बजती है तालियां सन्नाटे में
जज़्बात तो कलम के नीचे दब जाते है !!
🤐🤐
हटाएंशुक्रिया जनाब!
आपके अल्फ़ाज़ अहम भूमिका अदा करते हैं...!
❤️❤️
क्या दर्द हैं तेरी आवाज मे छोरे
जवाब देंहटाएंOMG 😳😳😳😂😂😂😂😂😂
हटाएंKuch lines me bahut kuch 💐💐
हटाएंKuch lines me bahut kuch .... 💐💐
जवाब देंहटाएंThanks dear ❤️❤️
हटाएं