यूं तो कहने को तमाम किस्से हैं
ढेरों जज़्बात दफ़न हैं सिने में
दिल करता है कह दूं तुम्हें सब
पर कहां कुछ कह पाती हूं
जब भी मुलाक़ात होती है तो
बीच हमारे सन्नाटा पसर जाता है
और बातों में खालीपन भर जाता है
सच कहूं तो दोस्त काग़ज़ पर
अल्फ़ाज़ों को लिखने में वक़्त
नहीं लगता है और
उनमें छिपे एहसास बयां करने
में उम्र गुज़र जाती है
___________
सरिता नैण
👌👌👏👏
जवाब देंहटाएं🤗
हटाएंबहुत उम्दा...
जवाब देंहटाएंShukriya sir ❣️
जवाब देंहटाएं