मैं ख़त में कुछ
सवाल लिखकर जाऊंगी
तुम ख़ूबसूरत ज़वाब बनकर
चले आना
जब जिंदगी की
हकीकत से डरने लग जाऊं
तो तुम खूबसूरत ख़्वाब बनकर
चले आना
अंधेरा पांव
फैलाने लगे मेरे आंगन में
तुम मेरे आंगन का चांद बनकर
चले आना
_________
© सरिता नैण
जिंदगी बेहद ख़ूबसूरत है! बाखुदा कहानी में क़िरदार मुकम्मल हो। सफ़र जारी रहेगा...!💌
इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें