मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

दिन संध्या की ओर चलता है…!!

जैसे-जैसे दिन
संध्या की ओर चलता है
तुम्हारी ट्रेन मुझसे उतनी ही दूर चली जाती है

मैं खींचती हूं 
कुछ पल तुम्हारे पास आने को
मेरे कमरे में उतनी ही सिकुड़न भर जाती है

हर एक 
कोने में महसूस करती हूं तुम्हें
फिर भी ना जाने क्यों तुम्हारी कमी खल जाती है
--------------
©शायरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...