गुरुवार, 4 मार्च 2021

सपने चुनरी ओढ़ कर चौखट पर खड़े हो गए !

सपने चुनरी ओढ़ कर चौखट 
पर खड़े हो गए
हालातों से विदा लेनी है बीच में 
जज्बात खड़े हो गए

तारे चांद से रोशनी उधार मांग कर
काम चला रहे हैं
महफ़िल की बदनामी में मेरे साथ 
कई नाम खड़े हो गए

हाथों में छाले पड़ गए उनकी नेमतें 
करते-करते
सजदे में एक मुलाक़ात मांगी तो साथ 
उनके कई काम खड़े हो गए

ज़िंदगी में उम्मीदों के दिये भभक 
कर जलते रहे
जब उजाले पलने लगे तो कायनात में 
कई तूफ़ान खड़े हो गए
_________
सरिता नैण

2 टिप्‍पणियां:

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...