मंगलवार, 1 जून 2021

तुम उसकी मुस्कान लिखना…!!





हंसते चेहरे को देखकर
तुम उसकी उदासी लिखना
हां जानती हूं मन खाली होगा 
पर जज़्बातों की उधेड़बुन 
में ख़ुद को उलझाकर रखना
उसकी आंखों का तुम 
सूखा पानी पढ़ना
उन बेजान ज़वाब से तुम 
कई सवाल करना
एक पागल सी शायरा की
अधूरी ख्वाहिशें लिखना
आसमान में चांद देखना
उस रोशनी में छुपा दाग़ लिखना
उसके दिल में दबे कुछ पलों के 
खनकते सिक्के होंगे
ख़ाली घर में गुंजती इस आवाज़ 
का राज़ लिखना
हंसते चेहरे को देखकर
तुम उसकी मुस्कान लिखना
__________
©सरिता नैण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...