ये सांवली शाम कुछ तुम जैसी सी है
ढ़ल रही है खूबसूरती ओढ़े
छितरे बादलों पर ठहर कर
लालिमा से गुफ़्तगू कर रही है
अपनी आहों में लिपटी गांव की
ये सिंदूरी शाम
बसेरे को लौटते परिंदों से हाल
पूछ रही है
अब ये धीमे-धीमे आफ़ताब को
ख़ुद में समेट कर
रात के स्वागत में दूर क्षितिज में
खो रही है
तसव्वुर में तस्वीर तुम्हारी बनाकर
मासूम सी खड़ी मुस्कुरा रही है
कई शामें आएंगी जाएंगी लेकिन
हर शाम में तुम मेरे साथ हो मुझे
ये बता रही है
मेरी उदासी को भांपकर दिल
बहलाने को आसमां में तारे बना रही है
सुनो ना उस्ताद…!
ये सांवली शाम कुछ तुम जैसी सी है
____________
©सरिता नैण
बेहतरीन ❣️
जवाब देंहटाएं