शुक्रवार, 18 जून 2021

मैं आसमां लिखना चाहती हूं…!!



तेरे बाहों में हल्के पर लिए तितली 
सी उड़ना चाहती हूं
इस दिल की ज़मीं पर मैं आसमां 
लिखना चाहती हूं

लाज़मी हो कि छू लूं कोई छोर मैं 
फ़रिश्ते की इनायत का
फिर दुआओं की मुट्ठी भर तेरी ओर 
मुड़ना चाहती हूं

ये मेरी तहज़ीब में तेरे लहजे का 
फ़ल्सफ़ा है
उस्ताद मैं तुझमें खो कर तुम बनना 
चाहती हूं

इस ज़माने में मोहब्बत की इंतिहा 
मुख़्तलिफ़ है
एक पल की वफ़ा में भी मैं तुमसे 
वफ़ा करना चाहती हूं

ये फिज़ाओं की मेहरबानी है कि 
तुमसे मुलाक़ात हुई
मियाँ अब ये हक़ीक़त है मैं तेरी 
होना चाहती हूं
____________
©सरिता नैण


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था !

इस बार घर जाने का मन बिल्कुल नहीं था  हमेशा खुद से ही तैयार होकर जाना बोरिंग होता है  ना कोई जाने की खुशी और ना ही पीछे कुछ छुट जाने का डर ल...