कितना ख़ूबसूरत सफ़र था
वो तेरी दोस्ती का असर था
उस जूठी चाय में मिठास थी
तुझसे फ़िर मिलने की आस थी
मेरे वक्त का धागा कमज़ोर था
तेरा ज़िक्र मेरे चारों ओर था
जब मैंने कलम को आज़ाद किया
कागज पर उतरे हर हर्फ ने तुझे याद किया
तुझसे मिलना बात करना ज़रूरी नहीं है
तेरा मेरा रिश्ता ऐसी कोई मज़बूरी नहीं है
तुम कहना उस पड़ाव पर जब मेरे बाल सफ़ेद हों
एक चाय की मुलाकात पर हमारा आखरी विच्छेद हो
________
शायरा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें