कोई मेरी दहलीज़ होकर
मैं भी तो मुकरी हूं तेरी गलियों से
अज़ीज़ होकर
कितनी रातों को
तूने मुझे सताया था
मर जाऊंगी तेरे बिना
मैंने चिख चिखकर बताया था
अब कौन सा प्रेम विलाप
लेकर आए हो
या मेरे लिए कोई नया
अभिशाप लेकर आए हो
तेरे पश्चाताप के आंसू
मुझे पिघला नहीं सकते
मेरे आंसू अब वो दिन
भुला नहीं सकते
________
सरिता नैण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें