क्या मिला मुझे तेरी मुहब्बत की मौत मरने में
हुई बदनामी फक़त इस दुनिया में शोर करने में
वो दिन ज़वानी के अब लौट कर नहीं आ सकते
ये हकीकत है मन नहीं लगता कुछ और करने में
कभी तो होता यूं कि अपने पांव थाम लेते समंदर में
फ़िर मुझे वक्त लगता उस किरदार से उतरने में
तुमने देखा होगा ज़माने को शबाब की नज़र से
मुझे ज़माना लगेगा उस ज़माने से गुज़रने में
________
सरिता नैण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें